logo

रांची न्यूज की खबरें

चाईबासा में IED ब्लास्ट, एक जवान घायल; एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा जंगल में एक बार फिर IED ब्लास्ट हुआ है। जहां यह ब्लास्ट हुआ है वह जरायकेला थाना क्षेत्र का राधापोड़ा जंगल है। इस ब्लास्ट की चपेट में CRPF के 134 बटालियन के एसआई सुबोध कुमार घायल हो गए हैं।

रांची में युवक के साथ लूटपाट, हथियार दिखाकर अपराधियों ने लूटे 16 हजार कैश

हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के लाह फैक्ट्री छोटा पुल के पास ड्यूटी से घर लौटने के दौरान नदी ग्राउंड निवासी युवक हम्माद अली (21 वर्ष) से अपराधियों ने हथियार के बल पर 16 हजार रुपये, मोबाइल, चेन सहित अन्य सामान लूट लिए।

नामकुम में शव लेकर घटनास्थल पहुंचे परिजन, पुरुलिया रोड किया जाम

रांची के नामकुम थानाक्षेत्र में दो गुटों में हुई हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हो गई। इस हिंसक झड़प में मारे गए व्यक्ति का नाम सोनू मुंडा है। उसके मौत के बाद नाराज परिजन और बस्ती के लोग शव को लेकर रांची-पुरुलिया रोड को जाम कर दिया।

रांची में होली के दिन दो पक्षों में तलवारबाजी, 1 की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के तहत आने वाले नामकुम रेलवे स्टेशन के पास दो गुटों में जमकर तलवारबाजी हुई।  जिसमें एक शख्स की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

रांची : कांके फायरिंग घटना मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

कांके थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति का नाम पंकज सिंह है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल, खोखा एवं 02 मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया है।

रांची के लालपुर में बंद कमरे में मिला बुजुर्ग का शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा

रांची के लालपुर थाना स्थित पीएन बोस कम्पाउंड में बंद कमरे से एक बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक की पहचान 80 वर्षीय तपस कुमार बंद्योपाध्याय के रूप में हुई है। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिताजी फ्लैट में अकेले ही रहते थे।

झारखंड में साधु-संन्यासी भी सुरक्षित नहीं हैं महोदय, चान्हों की घटना नवीन जायसवाल ने सदन में उठाया 

‘झारखंड में साधु-संन्यासी भी सुरक्षित नहीं हैं अध्यक्ष महोदय। आश्रम में घुसकर साधु की हत्या कर दी जाती है। यह हत्या लूट के लिए नहीं की गई है अध्यक्ष महोदय। बल्कि इसके पीछे का कारण कुछ और है।

रांची के आनंद शीला आश्रम में 2 लोगों की हत्या

रांची के चान्हो के आनंद शीला आश्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना घटी है।

रांची में महिला ने कीटनाशक पीकर की खुदकुशी

चान्हो थाना क्षेत्र के मसमानो गांव में एक महिला ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। महिला की पहचान 36 वर्षीय मन्ना देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मन्ना ने पारिवारिक विवाद के बाद कीटनाशक पी लिया था।

होटवार जेल में कैदी की मौत, पत्नी की हत्या के आरोप में था बंद

रांची के होटवार जेल में बंद एक कैदी की मौत हो गयी। वह हत्या के आरोप में जेल में बंद था। मृतक कैदी की पहचान सिकंदर अंसारी के रूप में हुई है। वह साल 2017 से जेल में बंद था। सिकंदर अंसारी पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप था।

5 पुलिस अधिकारियों का तबादला, जानें किसे कहां भेजा गया 

रांची एसएसपी ने पांच पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। मनोज कुमार को नामकुम थाना का थानेदार बनाया गया है। कुलदीप कुमार को सदर थाना का थानेदार बनाया गया है।

आपके इलाके का भी चापाकल है खराब तो इस नंबर पर करें कॉल, समस्या हो जाएगी हल

अगर आपके इलाके का भी चापाकल खराब है तो अब एक कॉल पर आपकी समस्या ठीक हो सकती है। रांची डीसी ने दो नंबर जारी किए है जिसपर कॉल कर आप अपने इलाके के खराब चापाकल की स्थिति के बारे में जानकारी दे सकते हैं।

Load More